रघुकुल वंशज कौन बने ? (भजन)

                    
कि रघुकुल वंशज कौन बने ?
अवधपुर सोचे मन अपने ।।
कि रघुकुल वंशज कौन बने ? 

राजा दशरथ जी का महल है सूना,
माताओं का आँचल सूना,
आस लगी बुझने ।
कि रघुकुल वंशज कौन बने ?

नृप नरेश सब न्योत बुलाओ,
ऋषिन बुलाओ, क्षेम कराओ
पूजा यज्ञ ठने ।
कि रघुकुल वंशज कौन बने ?

भर प्रसाद एक दिव्य कलश में,
ग्रहण करो राजा दशरथ ने,
पुत्र हुए कुल में ।
कि रघुकुल वंशज कौन बने ?

राम लक्ष्मण भरत शत्रुहन,
तीनों रानी जन्में लालन,
पूरे हुए सपने ।
कि रघुकुल वंशज कौन बने ?

**जिज्ञासा सिंह**

9 टिप्‍पणियां:

  1. वाह!जिज्ञासा जी ,बहुत सुंदर 👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत बहुत आभार शुभा जी, इस भजन को आपकी मधुर मीठी आवाज की जरूरत है बस ।

      हटाएं
  2. mera bhi ek blog hain jis par main hindi ki kahani dalti hun pleas wahan bhi aap sabhi visit kare - Hindi Story

    जवाब देंहटाएं