अरे रामा सूखा परा बड़ी जोर,
हकिमवा सोवे रे हारी ।
चाहे जेतना मचाऊँ सोर
हकिमवा सोवे रे हारी ॥
मैं द्वारे पै उनके ठाढ़ी
ऊ बतिया सुनै न हमारी
मैं भूख पियास की मारी रामा
अरे रामा सौ सौ हाँक गुहारी
जियरा मोरा रोवे रे हारी ॥
जे हाकिम हमारा बनाया
इसे हमने खोपड़िया चढ़ाया
तनी देर म देहौं उतारी रामा
अरे रामा मुँह भर देहौं मैं गारी
चाहे कछु होवे रे हारी ॥
मैं हारि लवट घर आई
मन अपने क़सम धराई
सब करिहौं मैं स्वयं उपायी रामा
अरे रामा लोगन म अलख जगायी
बीज सब बोवे रे हारी ॥
मैं अपनी सखिन का बोलाई
बट नीम औ तुलसी उगाई
मैं द्वारे पे सगरा खोदाई रामा
अरे रामा दरि-दरि बिरछ लगाई
हरेरी आवे रे हारी ॥
**जिज्ञासा सिंह**
