पिचकारी और सारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पिचकारी और सारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पिचकारी और सारी



भर भर मारी पिचकारी
सजन मोरी भीज गई सारी

द्वारे से आए ससुर मुस्काएं
सासू हंसे दै दै तारी, सजन मोरी.....

ई सारी मोरे मैके से आई 
अम्मा ने भेजि हमारी, सजन मोरी..... 

मूंगा रेशम की बनी मोरी सारी
जयपुरी गोटे की किनारी, सजन मोरी.....

भईया भतीजा मोरा दुइनो दरोगा
लै लेहैं खबर तुम्हारी, सजन मोरी.....

काहे गोरी रूठी काहे खिसियाओ
तुमको दिलैहैं नई सारी, सजन मोरी.....

भईया भतीजा से जाय न कहियो
इतनी है, अरज हमारी, सजन मोरी.....

भर भर मारी पिचकारी, सजन मोरी.....

**जिज्ञासा सिंह**