सागर का दीवान कौन है ?.. निर्गुण गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सागर का दीवान कौन है ?.. निर्गुण गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर का दीवान कौन है ?

 

साधो ! मन ना कहिए जाई

तन आभूषण देखि लोभइहैं

मन देइहैं बिसराई ॥


कित डूबे, कित बहि उतराने

नदिया, कौन से सागर छाने

केहि नौका पे बैठि चले पिय

किनकी गही कलाई ॥


काहे पे भरमे, कब बेल्हमाने

देखे कितने ठौर ठिकाने

चढ़ि आसन नौ मन इतराने

उतरत पीर बढ़ाई ॥


ये जीवन सागर सम गहरा

घाट-घाट पर उनका पहरा

सागर का दीवान कौन है

देखी का परछाई ?


अब जानी मन के भरमन को

साँच-झूठ, बिचरत जीवन को

एक-एक पग क़ीमत डग की

देन परत उतराई ॥


**जिज्ञासा सिंह**